Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में को खिताब दिलाने वाले अभियान के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

06 Jun 2026

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

मुंबई। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में को खिताब दिलाने वाले अभियान के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

उनकी जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।”

अफगानिस्तान के खिलाफ यह वनडे सीरीज तीन मैचों की होगी और इसकी शुरुआत 13 जून से होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।

विराट कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वे पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका पिछला वनडे मैच जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में था।

आईपीएल 2026 में कोहली शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.84 रही। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए तथा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा।

वहीं, यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था। अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। दिसंबर 2025 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 116 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक लगाया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल क
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में को खिताब दिलाने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News